फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM's appeal ineffective...voters did not come out of their homes

Pratapgarh News: डीएम की अपील बेअसर...घरों से नहीं निकले मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM's appeal ineffective...voters did not come out of their homes
नगर पालिका के चुनाव में कम मतदान प्रतिशत ने अफसरों संग प्रत्याशियों को चिंता में डाल दिया। दोपहर एक बजे तक 15.9 प्रतिशत मतदान होने से चिंतित डीएम ने सोशल मीडिया पर मतदाताओं से मतदान करने के लिए अपील करते हुए यहां तक कहा कि यदि वे मतदाता हैं तो बिना पर्ची के मतदान करने अपना पहचान पत्र लेकर पहुंचे। मगर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव का मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा। आलम यह रहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह से आठ बजे से मतदाता की रफ्तार शाम तक एक जैसी ही रही। अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पूरे मतदान के समय तक पसरा रहा। दस बजे तक 4.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। ग्यारह बजे 6.3 प्रतिशत और एक बजे तक 15.9 और तीन बजे तक 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। बूथों का निरीक्षण करने निकले डीएम को जब बूथों पर मतदाता नहीं दिखे, तो डीएम ने करीब दोपहर एक बजे शहर के मतदाताओं से अपील भी की। नेता भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए बाहर निकालने में जुट गए। तीन बजे तक 24.87 प्रतिशत और मतदान समाप्ति तक 32.98 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 4 मई 2023 को हुए चुनाव में 50.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed