{"_id":"5dd43ea38ebc3e54a5656821","slug":"deputy-cm-will-give-201-projects-worth-65-crores-today-pratapgarh-news-ald260646567","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम आज देंगे 65 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम आज देंगे 65 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में डिप्टी सीएम के लिए बनाया गया हेलीपैड।
- फोटो : PRATAPGARH
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पट्टी विधानसभा की जनता को 65 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात देेंगे। बेलखरनाथधाम ब्लाक में वह 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, डीएम और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया।
बुधवार को पट्टी विधानसभा के बेलखरनाथधाम ब्लाक में आयोजित डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अफसर दिनभर डटे रहे। विकास कार्यों की आधारशिला रखने और लोकार्पण करने आ रहे डिप्टी सीएम के लिए पूरा परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया है। दोपहर में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अफसरों को कमियों को पूरा करने के लिए कहा।
इधर, पट्टी तहसील दिवस से लौट रहे डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी अभिषेक सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार और एसडीएम पट्टी से तैयारियों की जानकारी ली। इधर पीडब्ल्यूडी ने डिप्टी सीएम को खुश करने के लिए हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पक्की सडक़ का निर्माण कर रखा है।
विज्ञापन
डीएम की फटकार पर बीडीओ ने ब्लाक परिसर के अंदर स्थित तालाब में पानी भराने का कार्य तेज कर दिया है। सीडीओ डीपी सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम करीब 65 करोड़ की 201 परियोजनाओं का तोहफा देेंगे। 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
0 पट्टी में नवीन उपमंडी सीसी रोड और चहारदीवारी का कार्य
0 पट्टी-प्रतापगढ़ से मार्ग से पंडितान बस्ती तक मरम्मत कार्य
0 पट्टी-प्रतापगढ़ से मार्ग से सर्वजीतपुर शोभा के घर तक सीसी रोड मरम्मत
0 अंतपुर मार्ग से कुर्मियान, ब्राह्मण बस्ती तक सीसी रोड मरम्मत
0 करैली-भैसौनी मार्ग से बहेलियान बस्ती तक सीसी रोड मरम्मत
0 एलबी रोड से केवटा का पुरवा संपर्क मार्ग
0 बैरंगपुर कलवरिया संपर्क मार्ग का निर्माण
0 नाबार्ड के तहत बकौल मार्ग के किमी तीन से मरिस्ता संपर्क मार्ग
0 कटरागुलाबसिंह मार्ग शहरी भाग का चौड़ीकरण
0 मॉडल सेमिनार हाल अफीम कोठी का निर्माण
0 पट्टी-ढखवा मार्ग पर रखहा अल्पिका से वीरमऊ-जोगीपुर संपर्कमार्ग का चौड़ीकरण
0 दीवानगंज से बेलखरनाथ सडक़ का चौकीकरण
0 सुजानगढ़ शिरोमणि पांडेय के पुरवा के मार्ग का निर्माण
0 सीएमएस मार्ग से बंधुवा का पुरवा मार्ग का निर्माण

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।- फोटो : PRATAPGARH