फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on BJP divisional vice president over rivalry

रंजिश को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला

Mon, 25 Jan 2021 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP divisional vice president over rivalry
घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में दुकान खोलने आए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर मुकदमे की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी व सरिया से प्राणघातक हमला कर दिया। घसीटकर उनकी जमकर पिटाई करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ की गई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र किशनपाल सिंह रामकोला मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष हैं। बंधवा बाजार में उनका बैटरी का शोरूम है। जिस मकान में शोरूम है, उसका वाद दीवानी न्यायालय में पड़ोसी फूलचंद्र हरिजन के साथ चल रहा है।
विज्ञापन

मुकदमे की रंजिश को लेकर रविवार की सुबह दस बजे फूलचंद, पत्नी रेनू, पुत्र दीपक व दिवाकर लाठी-डंडे और सरिया लेकर दुकान पर पहुंच गए। इन लोगों ने लाखन के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और भाजपा नेता की दुकान से बाहर खींचकर जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने दुकान का काउंटर समेत अन्य सामान तोड़ डाले और हत्या की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने घायल लाखन सिंह को लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचाया। घायल भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने फूलचंद, उसकी पत्नी व दोनों बेटों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed