फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers shared teenager porn video

ग्रामीणों में बांट दी किशोरी की अश्लील वीडियो

Mon, 18 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers shared teenager porn video
अंतू में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव और राज्य महिला आयोग की सदस्य रेहाना सिद्दीकी ने मुलाकात की। पीड़िता के परिवार के लोगों ने एसपी से कहा कि अब जीने से अच्छा है खुदकुशी कर लें। गैंगरेप करने वालों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। किशोरी की बनाई गई वीडियो क्लिप ग्रामीणों को बांट दी है।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र की एककिशोरी की दो युवकों ने मिलकर शनिवार की शाम अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। किशोरी को वीडियोक्लिप के दम पर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले की सुगबुगाहट गांव में रविवार की सुबह होने लगी तो किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी संतोष को दबोच लिया। जबकि वीडियो क्लिप लेकर दूसरा आरोपी प्रदीप फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रदीप ने गांव के लोगों को वीडियोक्लिप दे भी दी है।
विज्ञापन




तभी तो सोमवार को जानकारी करने पहुंचे एसपी से पीड़िता की दादी ने कहा कि अब तो खुदकुशी करने का मन कर रहा है। अब कौन उसकी पोती से शादी करेगा। हालांकि एसपी ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पीड़िता के घर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेहाना सिद्दीकी भी पहुुंचीं। उन्होंने घटना की जानकारी करने के बाद सभी को भरोसा दिलाया कि उन लोगों को इंसाफ मिलेगा। महिला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल के साथ ही डीएनए टेस्ट भी कराया। सूत्रों की मानें तो उसके साथ रेप की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी का वीडियोक्लिप बनाकर साथियों को देने वाले आरोपी प्रदीप को भले ही पुलिस नहीं पकड़ सकी, लेकिन यह बात छानबीन में सामने आई कि उसने अपने साथियों को वीडियोक्लिप दे दी है। पूरे गांव में क्लिप लोग देख रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दर्जन भर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। ऐसे लोगों के मोबाइल से वीडियो क्लिप हटाने के लिए पुलिस खासी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed