फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six thieves attacked police with nine bikes of theft

चोरी की 9 बाइकों के साथ 6 चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 25 Jan 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Six thieves attacked police with nine bikes of theft
thieves
 बाइक चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 9 बाइकें बरामद की है। 6 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिसमें से कई बदमाश यात्रियों को टप्पेबाजी का शिकार बनाते थे। रेलवे स्टैंड से भी चोरी कीत बाइकें बरामद हुईं। चोर अमेठी, रायबरेली व सुलतानपुर में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को लगाया गया था। बुधवार रात कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच प्रभारी बदमाशों की धरपकड़ के लिए भंगवा चुंगी पहुंचे। जहां बाइक से दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। पीछा करने पर दोनों बाइक लेकर गिर पड़े। पकड़े गए अभिषेक मौर्य उर्फ मोनू निवासी पल्टन बाजार व राकेश कुमार तिवारी निवासी खजुरनी बताया। उनके पास से एक चोरी की बाइक मिली। पुलिस के कर्रा करने पर अभिषेक व राकेश ने बताया कि उन लोगों का मोटर साइकिल चुराने वाला गिरोह है।
विज्ञापन


चोरी की बाइकों का नंबर बदलकर उसे बेच देते हैं। उसके गिरोह के कुछ सदस्य रेलवे स्टेशन के पास टीनसेड में चोरी की मोटर साइकिलों के साथ मौजूद हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने चोरों की घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाशों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर 8 चोरी की बाइकें बरामद कर लीं। पकड़े गए शातिर बदमाश राकेश तिवारी ने बताया कि 16 जनवरी को परदेश से लौट रहे चंद्रेश बहादुर सिंह को बेवकूफ बनाकर साथी अभिषेक के साथ उसका सामान लेकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े अभिषेक मौर्य उर्र्फ मोनू पुत्र हरिश्याम मौर्य निवासी पल्टन बाजार, राकेश कुमार तिवारी पुत्र श्रीनाथ तिवारी निवासी खजुरनी नगर कोतवाली, विकास कोरी पुत्र बंशीलाल कोरी निवासी खजुरी,    राजेश शुक्ला पुत्र वेद प्रकाश शुक्ला निवासी मन्ना का पुरवा लालगंज , मोनू पटवा पुत्र सजन लाल पटवा निवासी मुराई टोला थाना कोतवाली नगर और अकरम पुत्र जुम्मन निवासी जलेशरगंज लालगंज को जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाश अमेठी, सुलतानपुर, रायबरेली समेत प्रयागराज में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

अभिषेक व राकेश का आपराधिक इतिहास
पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर अभिषेक व राकेश पर विभिन्न स्थानों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभिषेक उर्फ मोनू के ऊपर 7 चोरी, लूट समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। दूसरी ओर राकेश कुमार तिवारी के ऊपर हत्या, लूट, चोरी व गैंगस्टर समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विकास कोरी क ेऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं।


चोरी की बाइकों को बदल देता था कबाड़ में
चोरी की बाइकों को पकड़े गए अकरम पुत्र जुम्मन के पास चोर ले जाते थे। वह बाइक मैकेनिक है। चोरी की बाइकों के कलपुर्जे खोलकर उसे अलग-अलग भी बेचा जाता है। अकरम की बाइक मैकेनिक की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed