फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sanjay opened in Bob six months ago

छह माह पहले बीओबी में संजय ने खुलवाया था खाता

Tue, 03 Apr 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay opened in Bob six months ago
crime
आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में जेल भेजे गए संजय सरोज ने  छह माह पहले अपना बैंक खाता पृथ्वीगंज बाजार स्थित बीओबी की डिजिटल शाखा में खुलवाया था। लेकिन संजय के लेनदेन की जानकारी देने से बैंक प्रबंधन बचता नजर आया।
विज्ञापन

उधर, एटीएस ने सरोज के एक रिश्तेदार और राजापुर औवार के रहने वाले साथी पर भी नजर गड़ा रखी है। टीम लगातार उनकी तलाश में लगी है।

एटीएस ने गत दिनों नगर कोतवाली के भगेसरा पृथ्वीगंज निवासी संजय सरोज और नीरज मिश्रा को आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में जेल भेजा था। जबकि राजापुर औवार के ईंट भट्ठा मजदूर ओमप्रकाश वनवासी और चंपतपुर के सुधाकर तिवारी को एटीएस ने सरकारी गवाह बनाकर छोड़ दिया था। ओमप्रकाश का बैंक में खाता खुलवाने वाला उसका पड़ोसी संजय सरोज का दोस्त है। वह घर से फरार चल रहा है। इसके साथ एटीएस को संजय के एक रिश्तेदार की भी तलाश है। सोमवार को बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल शाखा के कैशियर भीमरत्न ने केवल यह बताया कि संजय ने छह माह पहले बैंक में अपना खाता खुलवाया था। उसके खाते में कितनी रकम आई या निकाली गई। इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो संजय अपना व परिवार के लोगों का खाता कई बैंकों में खुलवा रखा है। हालांकि एटीएस के कभी भी दस्तक देने की अफवाह के चलते बैंककर्मी भी अलर्ट दिखे। हर आने जाने वाले लोगों पर बैंककर्मी निगाह रखे हुए थे।
विज्ञापन


आतंकियों को फंडिंग करने के आरोपी संजय सरोज के एक रिश्तेदार को एटीएस तलाश रही है। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। सूत्रों की मानें तो संजय का रिश्तेदार उर्दू अनुवादक है। उसने कुछ दिनों तक एक शिक्षण संस्थान में बच्चों को तालीम भी दी थी। उसकी तलाश में एटीएस लगी हुई, लेकिन अभी तक वह उनके हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज भगेसरा निवासी संजय सरोज के मकान में सोमवार को चहल पहल दिखी। सुबह कपड़े की दुकान का शटर तो खुल गया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed