फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बवालियों पर कसा शिकंजा, 19 गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
अंतिम चरण के चुनाव में कुंडा क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। कहीं स्कार्पियो को आग के हवाले किया गया तो कहीं मतपेटिका लूट ली गई। चुनाव समाप्त होते ही फायरिंग हुई। सिपाही समेत कई लोग घायल हुए। बवाल करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 19 लोगों को धर दबोचा। डीआईजी की दिशा निर्देश में बवालियों की तलाश में दबिश पर दबिश दी जाती रही। बवाल वाले गांवों में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


बु़धवार को प्रधानी चुनाव के दौरान अंतिम चरण में बाबागंज, कुंडा, कालाकांकर व बिहार विकासखंड क्षेत्र में मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान व समाप्त होते ही कई गांवों में काफी दिनों से खामोश बदले की चिंगारी सुलग उठी। दिन में जहां महेशगंज थाना क्षेत्र के रामनगर, मानिकपुर के कुसाहिल बाजार, संग्रामगढ़, बरना में स्कार्पियो जलाई गई। मारपीट व फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल कायम हुआ। मतदान समाप्त होते ही बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासों, कुंडा सर्किल का बछंदामऊ, फूलपुर मौरी सुलग उठा। वोटिंग को लेकर जमकर मारपीट व फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलने पर अफसर यहां से वहां भागते रहे। यहां तक कि डीआईजी भगवान स्वरूप भी देर रात कुंडा पहुंचे। मातहतों से जानकारी लेने के बाद बवालियों की तलाश में दबिश देने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन


 बवाल वाले गांवों में पुलिस संग पीएसी तैनात कर दी गई। दबिश देकर मंडल भासों से 7, आमीपुर से 3, फूलपुर मौरी से 3, कुसाहिल बाजार में बवाल करने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कई थानों की पुलिस पीएसी व पैरामिलेट्री गांवों में डटी हुई है। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि मतदान के दिन बवाल करने वालों पर पहले गैंगेस्टर लगाया जा रहा है। बवालियों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed