{"_id":"5afdc8b54f1c1bd0408b6285","slug":"police-in-a-tight-security-com-with-gulshan-for-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया डीएसपी का हत्यारोपी गुलशन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया डीएसपी का हत्यारोपी गुलशन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 17 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव को लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी के हत्यारोपी कुंडा के पूर्व चेयरमैन को बुधवार को कौशाम्बी में पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के प्रयास की घटना के बाद गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए प्रतापगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान किसी को उसके आसपास भी नहीं फटकने दिया गया। चारों तरफ फोर्स लगी थी।
प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र के करेंटी निवासी गुलशन यादव कुंडा का पूर्व चेयरमैन है। वह कुंडा में मारे गए डीएसपी जियाऊल हक हत्याकांड का आरोपी है। लंबे समय से वह प्रतापगढ़ जेल में बंद था। 15 दिनों पहले उसे कौशांबी जेल भेज दिया गया। बुधवार को गुलशन की प्रतापगढ़ न्यायालय में पेशी थी।
कौशांबी पुलिस उसे लेकर प्रतापगढ़ आ रही थी। रास्ते में लग्जरी वाहन सवार नौ लोगों ने उसे पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस बुधवार को गुलशन यादव को लेकर न्यायालय नहीं आई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह कौशांबी पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे लेकर प्रतापगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी होने पर गुलशन के समर्थक कचहरी के आसपास मंडराने लगे। हालांकि पुलिस ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। गुलशन यादव को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस उसे लेकर कौशाम्बी लौट गई।