फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police Dashish on the accused's houses, raised three people of the family

गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर पुलिस दबिश, परिवार के तीन लोगों को उठाया

Thu, 23 Aug 2018 11:10 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित किशोरी की स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। उधर, नामजद आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी। उनके न मिलने पर पुलिस परिवार के तीन सदस्यों को थाने उठा ले गई। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र में सोमवार को जंगल में लकड़ी बीनने के लिए दलित किशोरी अपने सहेली और बहन के साथ गई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि गांव के प्रधान पुत्र सोहेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे पीटा गया। घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीसरे दिन अधिकारियों के दबाव पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को जांच के लिए भेजा। पुलिस सूत्रों की मानें तो मेडिकल में गैंगरेप का कोई भी लक्षण नहीं मिला। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। जिसके चलते स्लाइड बनाकर उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। सीओ पट्टी जीडी मिश्रा, कंधई एसओ ने गुरुवार को भारी फोर्स के साथ आरोपी प्रधानपुत्र सोहेल, आफताब, अशर्फीलाल व मुकेश के घर दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। जिसके चलते परिवार के सदस्यों को पुलिस थाने उठा ले गई। एसओ कंधई ने बताया कि स्लाइड रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed