{"_id":"5b09a7ed4f1c1b8b6e8b4cf0","slug":"mumbai-youth-going-to-die-from-train-by-cutting-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से मुंबई जाने की बात कहकर निकले युवक का शव रेलवे लाइन पर कटा मिला। इसकी जानकारी होने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। ऊंचाहार जीआरपी भी आ गई।
काफी देर तक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर बिलख पड़े। जीआनरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता निवासी लल्लन पटेल (23) पुत्र रामलोचन शुक्रवार की शाम को घर से मुंबई जाने को कहकर निकला था। शनिवार की सुबह उसका कटा हुआ शव कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर मवई फटकी के आगे मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
उधर ऊंचाहार जीआरपी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी जद्देाजहद के बाद उसकी पहचान हो सकी। आउटर पर की घटना होने के चलते जीआरपी ने उसके शव का पंचनामा किया। कयास लगाया जा रहा है कि वह रात में ट्रेन पर सवार हुआ होगा और गिरने से वह कट गया।
विज्ञापन
फिलहाल जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है।