फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mp's nephew given licenced revolver for harsh firing

हर्ष फायरिंग के लिए सांसद के भतीजे ने दी थी लाइसेंसी रिवाल्वर

Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mp's nephew given licenced revolver for harsh firing
हर्ष फायरिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
 नगर कोतवाली के सरायसागर के प्रधान के घर पर आयोजित निजी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में सांसद के भतीजे पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। वीडियो फुटेज की जांच में सांसद के भतीजे राणा सिंह द्वारा फायरिंग करने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर आरोपी सुमित उर्फ सुधीर सिंह को देने की बात सामने आई है। हर्ष फायरिंग करने वाला घर छोडक़र फरार है। आर्केस्ट्रा वालों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के सरायसागर के प्रधान भीम सिंह के घर पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार की रात सांसद हरिवंश सिंह व सदर विधायक संगमलाल गुप्ता पहुंचे थे। विधायक की फरमाइश पर सांसद फिल्मी गीत सुनाने लगे। तभी मंच पर एक युवक असलहे से फायरिंग करने लगा। करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद वह मंच से नीचे उतरा। समारोहों में प्रतिबंध के बावजूद सांसद की मौजूदगी में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रधान भीम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग की घटना की वीडियो फुटेज देखने के बाद आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। सांसद के गीत सुनाने के दौरान मंच के नीचे से सरायसागर के रहने वाले प्रधान भीम सिंह के करीब सुधीर सिंह को मंच के नीचे से राणा सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर पकड़ाई। राणा की रिवाल्वर लेकर सुधीर ने मंच पर फायरिंग की। दोनों लोगों का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया गया है। आरोपी सुधीर घर छोडक़र फरार है। आर्केस्ट्रा वालों से पूछताछ की जा रही है। समारोह की वीडियो रिकाडंग करने वाले से फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरायसागर के प्रधान भीम सिंह के घर पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों में भी हडक़ंप मचा है। सूत्रों की मानें तो विवेचक ने जो वीडियो फुटेज कब्जे में लिया है, उसमें हर्ष फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी भी मंच के सामने नजर आ रहे हैं। इससे बुधवार को पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मचा रहा।


मुझे पुलिस की कार्रवाई के बारे में जाबडकारी नहीं है। मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।  
हरिवंश सिंह, सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed