फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Millions of jewels have been burnt by the thieves from four houses.

चार घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों का जेवरात

Mon, 12 Mar 2018 11:10 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चार घरों से चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। किसी को भनक तक नहीं लग सकी। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो सामान दूर तक फैला देख दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी राजेश नारायण तिवारी के घर में घुसे चोर आलमारी व सूटकेस का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र, तीन पायल, दो अंगूठी, बिंदिया और आठ हजार रुपये समेट ले गए। इसके बाद चोर शारदा प्रसाद तिवारी के घर में घुसे। वहां से एक मोबाइल और पांच हजार रुपये नगद चुरा ले गए।
विज्ञापन


फिर महेंद्र तिवारी के घर में घुसे और सोने की जंजीर, तीन पायल, कान की बाली, हसुली, चुटकी व तीन हजार रुपये चुरा ले गए। लीलापुर कुर्मियान निवासी चंद्रिका प्रसाद वर्मा के घर से चोर झुमका, पायल, चुटकी व सोने की जंजीर के साथ ही बीस हजार रुपये नगद चुरा ले गए। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चारों परिवार के लोग सोकर उठे तो दंग रह गए। सारे सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे। आलमारी व सूटकेस टूटे थे। यह देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर लौट गई। लालगंज कोतवाल ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है।


बेटे की शादी की तैयारी में था चंद्रिका
लीलापुर कुर्मियान निवासी चंद्रिका प्रसाद वर्मा के बेटे ओम प्रकाश की 12 मई को शादी है। जिसके लिए परिवार के लोग तैयारी कर रहे हैं। जेवरात समेत रुपये पैसे चंद्रिका ने संजो रखा था। बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के लिए वह तैयारी कर रहा था। चोरी के बाद उसके सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed