फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot to pricipal

दिनदहाड़े जीआईसी के पास प्रधानाचार्य से हुई छिनैती

Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
loot to pricipal
पेट्रोल पंप कर्मियों से हुई लूट के बाद जांच करते एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर एसपी आवास से सटे जीआईसी के पीछे वाले गेट के पास एक प्रधानाचार्य का कैश से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

अंतू थाना क्षेत्र के बंडा खुटारा छतरपुर गांव निवासी जयकरन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय ओरीपुर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से जीआईसी आए हुए थे। वह जीआईसी के पीछे वाले छोटे गेट से बाहर निकले। कांशीराम कॉलोनी के सामने पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर वह एसपी आवास की ओर भाग निकले। जयकरन की मानी जाए तो उनके बैग में 25 हजार नकदी और जरूरी कागजत थे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इस मामले की तहरीर दी है, मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। नगर कोतवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवक को पीटा, बाइक छीनी
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली के बडारी निवासी संदीप (17) पुत्र मिट्ठू लाल गुरुवार शाम बाइक से बाजार गया था।  घर लौटते समय गांव के पास उसकी बाइक एक व्यक्ति से छू गया। इस पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। उसकी बाइक को भी छीन लिया गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गा व्यापारी, चालक सहित तीन को बंधक बनाकर लूटा
 नगर कोतवाली के राजगढ़ के तेलियरगंज में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मुर्गियां लदी पिकअप रोक ली। तमंचा सटाकर चालक, खलासी व व्यापारी को बंधक बना लिया। पिटाई करने के बाद तीनों को पृथ्वीगंज स्थित हवाई अड्डा के पास फेंककर पिकअप लेकर फरार हो गए। होश में आने के बाद तीनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इलाहाबाद जनपद के शिवकुटी किलाखाना निवासी एकलाख अहमद मुर्गा व्यापारी है। गुरुवार रात वह फतेहपुर जनपद के धाता थाना के नगरुआ निवासी चालक ताराचन्द्र व खलासी सीदू के साथ प्रतापगढ़ आया था। यहां फार्म से मुर्गियां खरीदने के बाद पिकअप से देर रात इलाहाबाद जा रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित तेलियरगंज के पास पहुंचते ही अपाची सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। चालक व व्यापारी को तमंचा सटा दिया। तीनों को बंधक बनाकर पृथ्वीगंज में स्थित हवाईअड्डा के पास पहुंच गए। यहां सूनसान देखकर पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद मुर्गियों से लदी पिकअप  लेकर फरार हो गए। सुबह होश आने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। एकलाख की मानी जाए तो गाड़ी पर लगभग डेढ़ लाख रुपये की मुर्गियां थीं। नगर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed