{"_id":"5be9bf5ebdec2269a642c279","slug":"loot-in-dakhwa-bazaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढखवा बाजार में लुटेरों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढखवा बाजार में लुटेरों का तांडव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा इलाके के ढखवा बाजार में बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। ढखवा स्थित साधन सहकारी समिति सोनपुरा के सचिव से 45 हजार जबकि पेट्रोलपंप के सेल्समैन से ढाई हजार रुपये लूट लिए।
ढखवा के सोनांवा स्थित गायत्री पेट्रोलपंप पर सोमवार को लूट के इरादे से चार बाइक पर सवार आठ लोग पहुंचे। कैश बैंक जाने की जानकारी होने के बाद बदमाश पचास मीटर दूर स्थित साधन सहकारी समिति सोनपुरा के सचिव संतोष सिंह को तमंचा सटाकर 45 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सचिव संतोष सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार आठ की संख्या में लोग उनके पास पहुंचे थे, जो असलहों से लैस थे।
लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि इस घटना के बाद वह फिर से पेट्रोलपंप पर पहुंचे और फायरिंग करने के बाद कैश ढूंढने लगे। जब उन्हें पता चला कि कैश बैंक जा चुका है तो वह सेल्समैन जीतलाल के पास रहे 2500 रुपये लेकर फायरिंग करते हुए सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसपी देवरंजन वर्मा ने भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। लुटेरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।