{"_id":"bb21d7f3d5714ad352d683e27afc5287","slug":"hundreds-of-bottles-of-wine-were-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिली शराब की सैकड़ों बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में मिली शराब की सैकड़ों बोतलें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जनपद कारागार के भीतर चल रहे खेल का बुधवार को आखिर भांडा फूट ही गया। डीएम और एसपी की औचक छापामारी के दौरान बैरकों से शराब की खाली बोतलें, मोबाइल, सिमकार्ड, चार्जर व खाद्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान को सीज कर कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया गया।
डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनंतदेव ने बुधवार की दोपहर एएसपी बृजेश मिश्र, एडीएम पुनीत शुक्ल, सीओ, कई थानेदारों व पीएसी के साथ जिला कारागार में अचानक छापा मारा। भारी भरकम फोर्स देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वाहन रुकते ही सभी अधिकारी सीधे बैरकों की ओर चले गए। बैरकों की गहन तलाशी होने लगी।
इस दौरान बैरक नंबर नौ और दो में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित खाद्य सामग्री मिली। तीन सौ से अधिक अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, आठ मोबाइल सेट, दस चार्जर, पांच सिमकार्ड, चरस, पांच चिलम, सात चाकू, बीस ब्लेड के टुकड़े भी मिले। पुलिसकर्मी बंदियों के बिस्तर और कंबल रजाई में बारीकी से खोजबीन करते रहे। यही नहीं कुछ बैरकों से भोजन बनाने का राशन, स्टोव आदि भी बरामद हुआ। अस्पताल बैरक में भी अनियमितता मिली।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान बैरकों में मिले सामान को बंदी अपना बताने से इनकार करते रहे। बरामद सामान सील कर जेल में जमा कर दिया गया। डीएम ने प्रभारी जेल अधीक्षक बालकृष्ण मिश्र और डिप्टी जेलर एके श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कुंडा पीके सिंह, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, सीओ चेतराम के अलावा जनपद के सभी थानेदार व पीएसी जवान भी थे।
डीएम ने बताया कि कारागार में शराब की तीन सौ खाली बोतलें, मोबाइल, सिमकार्ड समेत प्रतिबंधित खाद्य सामग्री मिली है। जिसे सील कर जेल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है।