{"_id":"57d5a8514f1c1b3d3b31c7dd","slug":"ex-village-pradhan-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के हमले में जख्मी पूर्व प्रधान की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के हमले में जख्मी पूर्व प्रधान की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों की गोली का शिकार हुए अंतू थाना क्षेत्र के भुआलपुर किला के पूर्व प्रधान अभय उर्फ भानू सिंह आखिरकार दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
पूर्व प्रधान भानू सिंह को 8 सिंतबर की सुबह मीराभवन के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली उनके सिर में धंस गई थी। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान का उपचार इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। चार दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार रविवार सुबह करीब सवा दस बजे भानू ने अंतिम सांस ली। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों का मजमा लग गया।
पत्नी व बच्चे रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे। परिवार के लोगों को संभालने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा तो आसपास के गांवों के लोग भी जमा थे। उधर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया कि प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े पांच लोगों को उठाया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।