फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attempt of rape with a girl child

आम के बहाने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 06 Jun 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। घर में अकेली किशोरी को आम देने के बहाने बाग में बुलाकर उसके साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार को घर में अकेली थी। शाम को गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा। उसे अकेले देख आम देने के लिए बाग में बुला लिया। किशोरी भी युवक के झांसे में आकर बाग में पहुंच गई। आरोप है कि युवक एकांत देख किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। कुछ देर बाद उसे झाड़ी में खींच ले गया। जबरन किशोरी के कपड़े उतारने लगा। यह देख किशोरी शोर मचाने लगी। कुछ दूर पर मवेशी चरा रहे लोग शोरशराबा सुनकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों को आता देख युवक वहां से भाग निकला। आरोपी युवक पीड़िता के परिवारीजनों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगा। बुधवार को पीड़िता किशोरी को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed