{"_id":"587bd0994f1c1b3503efe90e","slug":"advocate-union-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की कार्रवाई से तहसील में हंगामे की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर की कार्रवाई से तहसील में हंगामे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत चार वकीलों पर पुलिस की ओर से की गई गैंगस्टर की कार्रवाई से तहसील में जोरदार हंगामे की आशंका बन गई है। 25 जनवरी को होने वाले संघ के चुनाव को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति है। वकील आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं तो प्रशासन ने भी कार्यालयों में तालाबंदी व कर्मचारियों को कार्य नहीं करने देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दे दिया है।
संयुक्त अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता विकास मिश्र, संदीप सिंह व आसिफ अली के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की रात गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। बताते चलें कि इन दिनों तहसील में सयुंक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रांरंभ होने से गहमागहमी है।
आगमी 25 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया और सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन रखा गया है। इस बीच पुलिस ने वकीलों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी तो माहौल और गरम हो गया। साफ है कि वकील सोमवार को साथियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई के विरोध में हंगामा जरूर करेंगे। वकीलों के हंगामा और विरोध प्रदर्शन करने को लेकर प्रशासन ने भी सारी तैयारी कर रखी है। उधर प्रशासन की ओर से भी वकीलों के विरोध का दबाने की पूरी तैयारी की गई है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने दो टूक कहा है कि जिले भर में कहीं भी तालाबंदी की गई या कर्मचारियों को काम करने से रोका गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर 25 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर भी वकीलों में ऊहापोह की स्थित बन गई है। कुछ वकीलों का कहना है कि साथियों पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाने से संघर्ष का समय आ गया है। दूसरी ओर कुछ वकीलों का मानना है कि नामांकन के दो दिन बीत गए हैं और सोमवार को इसका अंतिम दिन है। कई प्रत्याशियाें ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जिसके चलते चालू चुनाव प्रक्रिया का रोक पाना मुश्किल होगा। फिलहाल इस मामले पर चुनाव समिति को ही आखिरी निर्णय लेेना है।
विज्ञापन
आरोपियों की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
लालगंज। जिन वकीलाें पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, उनकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपना लिया है। किसी भी हाल में अब जिला प्रशासन पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं। स्थानीय पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया है जिससे गैंगस्टर के आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। सीओ वीआर प्रेमी ने बताया कि कानून सभी के लिए सामान है। यदि किसी आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है या केस दर्ज होता है तो उसकी गिरफ्तारी हर हाल में होगी। उन्होंने बताया कि मुकदमों के वांछितों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।