{"_id":"5aa424554f1c1b92778b4bdf","slug":"accident-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वह बाइक पर बकरी लाद रखा था।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वर निवासी अमर बहादुर पाल 35 पुत्र हरीलाल शुक्रवार की रात अपने घर के करीब जगदीशपुर हाईवे पर चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी बंडा निवासी मोहम्मद फजलू बाइक पर बकरी लादकर आ रहा था। अचानक बकरी कूदने लगी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दुकान के करीब खड़े अमर बहादुर पाल के ऊपर चढ़ गई। बाइक की टक्कर से अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे। अंतू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजमिस्त्री था और गांव से लेकर आसपास के गांवों में काम कर परिवार का गुजर बसर करता था। एसओ अंतू ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अंतू के पूरे परमेश्वर निवासी अमर बहादुर पाल की बारह साल पहले रेखा से शादी हुई थी। शादी के बाद अनूप और गुड़िया का जन्म हुआ। दोनों बच्चों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की परवरिश का बोझ था। अमर बहादुर की मौत के बाद जहां पत्नी के माथे से सिंदूर मिट गया। वहीं दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ससुराल और मायके वालों के बीच पंचायत चलती रही। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
मानधाता थाना क्षेत्र के विनोद कुमार का विवाह प्रीति देवी (32) के साथ बारह साल पहले हुआ था। शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन खुशी से बीत रहा था। शुक्रवार की रात अचानक प्रीति ने अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में पति विनोद उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान प्रीति की मौत हो गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। शनिवार को मायके वाले भी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि मायके वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी हैं।