फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चार ब्लाकों में शुरू हुई हैंडपंपों की जांच 19-54-52

चार ब्लाकों में शुरू हुई हैंडपंपों की जांच 19-54-52

Fri, 11 May 2018 08:04 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
चार ब्लाकों में शुरू हुई हैंडपंपों की जांच  19-54-52
माननीयों के हैंडपंप लगाने में पंचायत उद्योग द्वारा 1.63 करोड़ रुपये के घपले के मामले में अफसरों की फटकार के बाद खंड विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जांच शुरू कर दी। चार ब्लाकों में हैंडपंप लगाने की हकीकत जांची गई। गोलमाल में संबंधित ठेकेदार पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के अधीन कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था पंचायत उद्योग ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 में माननीयों के 1.63 करोड़ रुपये के हैंडपंप लगाने में जमकर खेल किया था। गुरुवार को सीडीओ राजकमल यादव ने परियोजना अधिकारी को पूरे मामले की जांच कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित करने के लिए कहा था। शुक्रवार को सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा विकास खंडों में हैंडपंपों की जांच का अभियान चला। अफसरों की मानें तो कई जगहों पर खामियां पकड़ में आई हैं। आगे सत्यापन किया जाएगा। पूरे मामले की जांच के बाद संबंधित अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों से अविलंब रिपोर्ट तलब की है। परियोजना अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि ब्लाकों से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed