फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ऊंचाहार में मारे गए पूर्व प्रधान के पुत्र और पुत्री को अज्ञात बाइक सवारों ने दी धमकी

ऊंचाहार में मारे गए पूर्व प्रधान के पुत्र और पुत्री को अज्ञात बाइक सवारों ने दी धमकी

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार में मारे गए पूर्व प्रधान के पुत्र और पुत्री को अज्ञात बाइक सवारों ने दी धमकी
रायबरेली के ऊंचाहार के आप्टा गांव में पांच लोगों के साथ मारे गए पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला के पुत्र और पुत्री को धमकाया गया है। कोचिंग से लौटते समय दोनों को धमकी दी गई। रायबरेली के सलोन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवारा गांव निवासी पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला सहित पांच लोगों को नृशंस तरीके से जलाकर मार दिया गया था। मृतक पूर्व प्रधान रोहित के पुत्र आदित्य शुक्ला और पुत्री आस्था शुक्ला कोचिंग पढ़ने के लिए सलवन प्रतिदिन जाते थे। रविवार की दोपहर दोनों भाई-बहन कोचिंग पढ़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान सलवन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर अतवइया गांव के पास पीछे से आए दो बाइक सवार पांच लोगों ने दोनों भाई-बहन को रोक लिया। पिस्टल सटाकर धमकी दी कि अपने चाचा देवेश को मामले की पैरवी करने से रोको। वरना तुम दोनों को भी मार दिया जाएगा। इन्होंने घर पहुंचकर जानकारी दी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी कुसुम शुक्ला ने सलोन थाने में तहरीर देकर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव संग्रामगढ़ के देवारा पहुुंचकर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed