फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हिला की पिटाई में चार के खिलाफ केस दर्ज

हिला की पिटाई में चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
हिला की पिटाई में चार के खिलाफ केस दर्ज
महिला की पिटाई में चार के खिलाफ केस
विज्ञापन

लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के तेलियाही निवासी शाइस्ता पत्नी मोइन खान का आरोप है कि बुधवार की सुबह गांव के ही जबर खान, सफरोज, रुखसाना व मनतुल उसके सबमर्सिबल में कब्जा करने की नीयत से जबरन ताला बंद करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। कमरे में रखे कीमती सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता लालगंज कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर चारों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व जानलेवा धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोपा किठावार निवासी मुन्ना(25) बुधवार बाइक से अपने साथी पवन वर्मा(30) के साथ किसी स्कूल में प्लंबर का काम करने जा रहे थे। हंडौर चौराहे पर सामने से आ रही बाइक की चपेट में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन


समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन का ऐलान
लालगंज(ब्यूरो)। नगर स्थित तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन(अ) के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं समेत कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में आवारा मवेशियों से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन प्रशासन उनकी धर पकड़ के बजाय चैन की नींद सो रहा है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रामपुर-संग्रामगढ़ ब्लाक के पूरे बसंत राय गांव किसानों के नाम पर 56 शौचालयों की धनराशि बिना निर्माण के ही निकाल ली गई है। इस मामले में भी प्रशासन कार्रवाई के बजाय ढिलाई बरत रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता गंगाबक्स सिंह के गांव रायपुर में रास्ते के विवाद का निस्तारण कई बार शिकायत के बाद भी अफसर नहीं कर सके। भाकि यू जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि बार बार ज्ञापन के बाद भी तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन मामलों की जांच कर शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर किसान यूनियन के कार्यकर्ता आंदोलन का मजबूर होंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर गंगा बक्स सिंह, शिव कुमार सोनी, राज गौतम, सीमा सरोज, अशोक कुमार गुप्ता, बृजलाल यादव, राम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--
प्रतिभा खोज परीक्षा में आइंस्टीन व नवोदय के छात्र अव्वल
सफल छात्रों को दो वर्षों तक दी जाएगी छात्रवृत्ति
लालगंज (ब्यूरो)। पंडित भगवत प्रसाद शुक्ल छात्रवृत्ति योजना के लिए आयोजित ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा में जिले के मेधावियों ने परचम लहराया है। शांती देवी मानव विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में आइंस्टीन पब्लिक स्कूल छात्र पहले तीन स्थान पर आए। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के कई छात्रों ने सफलता हासिल की। बुधवार को परीक्षा का परिणाम वेबसाइट में देखते ही सफल छात्र खुशी से झूम उठे। प्रतिभा खोज परीक्षा में धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के आदित्य द्विवेदी को प्रथम, शुभम गुप्ता को द्वितीय, कौस्तुभ ओझा को तृतीय व प्रबल अजय सिंह को चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम ऊंचा किया। पांचवें स्थान पर नवोदय विद्यालय की छात्रा रिया द्विवेदी रहीं। आइंस्टीन स्कूल की तान्या मिश्रा को छठा, ईपीएस स्कूल के ईश्वर शरण शुक्ल को सातवां, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के उत्कर्ष शुक्ल को आठवां स्थान मिला। नवोदय विद्यालय के उत्कर्ष मिश्र, शिवम मिश्र व आर्यन द्विवेदी को क्रमश: नवां, दसवां व ग्यारहवां स्थान हासिल हुआ है। आइन्स्टीन स्कूल की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दो ग्रामीण प्रतिभा खोज पास करने वाले छात्रों को दो वर्ष तक छात्रवृत्ति दिए जाने की घोषणा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मेधावियों की सफलता पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त जताई। ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा में जिले के दर्जनभर से अधिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया था।


फोटो--
आग से पांच घरों की गृहस्थी के सामान जले
सांगीपुर के पूरे मुरली नौबस्ता में हुई अगलगी की घटना
लालगंज (ब्यूरो)। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से चार सगे भाइयों समेत पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। अगलगी में 32 सुअर भी जलकर मर गए।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता पूरे मुरली निवासी गया प्रसाद सरोज की मृत्यु हो जाने पर बुधवार को अधिकतर ग्रामीणों अंत्येष्टि के लिए गए थे। शाम को मृतक के बेटे रामराज सरोज के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते रामराज के भाई नंदलाल सरोज, छोटेलाल सरोज व राजकुमार सरोज के छप्परनुमा घर भी धू-धू कर जलने लगे। पड़ोस के देवी प्रसाद सरोज के घर में भी आग की लपटें पहुंच गईं। घटना के समय अधिकतर ग्रामीण अंत्येष्टि में गए थे, जिससे आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की चपेट में आने से सुअर बाड़े में मौजूद 32 सुअर जलकर मर गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक पांचों घरों की गृहस्थी जल चुकी थी। जानकारी पर प्रधान व राजस्वकर्मी अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे और घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed