फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घर के करीब युवक को मारी गोली

घर के करीब युवक को मारी गोली

Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
घर के करीब युवक को मारी गोली
फोटो-
विज्ञापन

घर के करीब युवक को मारी गोली
हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर, पुलिस कर रही छानबीन
बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घर के करीब खड़े युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट व गले में जा लगी। डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना पुरानी रंजिश को लेकर होने की आशंका जताई जा रही है।

कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर पूरे दुरवन निवासी अनुज पांडेय (20) पुत्र अजय पांडेय मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के करीब हुमायूंपुर घाट के करीब मतुईनमकयशायर मार्ग पर अपने चाचा के साथ खड़ा होकर खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी बाइक सवार दो हमलावर बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अनुज को गोली मार दी। हमलावर ने एक साथ तीन गोलियां दागी और मतुईनमकशायर की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। हालांकि तब तक बदमाश भाग निकले थे। आनन-फानन में गोली लगने से घायल अनुज को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसके गले में एक गोली फंसी हुई थी। जबकि पेट में लगी बुलेट पार हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कंधई एसओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ कंधई ने बताया कि अनुज की रंजिश भी कई लोगों से चल रही है। उसके ऊपर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed