फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रंजिश में भाजपा नेता पर झोंका फायर

रंजिश में भाजपा नेता पर झोंका फायर

Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में भाजपा नेता पर झोंका फायर
पट्टी। शहर से दोस्त के साथ घर जा रहे भाजपा नेता के ऊपर ईशनपुर के करीब जानलेवा हमला किया गया। हालांकि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी से भाजपा नेता की पुरानी रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के भाजपा बूथ अध्यक्ष व मुजाही बाजार स्थित वीणापाणि शिक्षा मंदिर के प्रबंधक पुत्र सतीश सिंह शनिवार को अपने दोस्त अनिल कुमार सिंह के साथ शहर किसी काम से गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के ईशनपुर के पास अपाचे सवार तीन लोग पीछे से फायरिंग करने लगे। गोली उनकी कार में जा लगी। हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने सतीश सिंह की तहरीर पर ईशनपुर निवासी रमाशंकर प्रजापति सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ कंधई ने बताया कि आरोपी रमाशंकर प्रजापति भाजपा नेता सतीश सिंह के पिता की हत्या का आरोपी है। जमानत पर वह छूटकर आया हुआ है। मुकदमा दर्ज कर घटना की असलियत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed