फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अफवाहों पर नहीं लग रही लगाम, प्रधान की दो बेटियों समेत चार की कटी चोटी

अफवाहों पर नहीं लग रही लगाम, प्रधान की दो बेटियों समेत चार की कटी चोटी

Mon, 07 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
अफवाहों पर नहीं लग रही लगाम, प्रधान की दो बेटियों समेत चार की कटी चोटी
प्रतापगढ़। जिले में महिलाओं व युवतियों की चोटी कटने की अफवाह बढ़ती जा रही है। रविवार की रात व सोमवार की सुबह भी जिले में महिलाओं की चोटी कट गई। दो महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुंडा में सोते समय प्रधान की दो बेटियों के बाल कट गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद इसे शरारतीतत्वों की करतूत बताया।
विज्ञापन


जिले में चोटी कटने का खौफ लोगों पर हावी होता जा रहा है। रात होते ही महिलाएं इस कदर खौफजदा हो जाती हैं कि अपने अगल-बगल परिवार के अन्य सदस्यों को सुलाने लगी हैं। मानधाता थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी दिनेश यादव की पत्नी संगीता यादव (26) रविवार की रात खाना खाने के बाद बैठी थी। तभी उसके बाल कटकर गिरने लगे। उसके अगल-बगल बैठे लोग भी कुछ बता नहीं सके। बाल कटा देख संगीता बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पड़ोस के चिकित्सक के पास पहुंचे। कंधई थाना क्षेत्र के चकमझानीपुर निवासी अब्दुल हकीम की बेटी गुफराना (19) सोमवार की सुबह बाथरूम से बाहर निकली। अचानक उसके सिर में दर्द होने लगी। उसे चक्कर आने लगा। देखते ही देखते उसके बाल कटकर गिरने लगे। इससे गांव में दहशत फैल गई। युवती को इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


कुंडा संवाददाता के मुताबिक महेशगंज थाना क्षेत्र के किसुनी की प्रधान शीला सरोज की पुत्री मोनिका व अकांक्षा रात में सो रही थी। रात में सोते समय दोनों के बाल कट गए। शोरशराबा होने पर गांव के लोग पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। दूसरी ओर चोटी कटने से पीड़ित सुशीला देवी पत्नी कृष्णदेव मिश्र निवासी टेकार पूरे कोलाहल और रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर अधारगंज की रहने वाली संदीपा कुमारी पत्नी सुनील का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मानधाता थाना क्षेत्र के मल्हूपुर में रविवार की रात धर्मा हरिजन परिवार के साथ सो रहा था। रात में दो नकाबपोश युवक दिखाई दिए। आहट पाकर लोग जाग गए और शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। हालांकि दोनों युवक भाग निकले। जिससे गांव में दहशत फैल गई। रात भर लोगों ने जागकर गुजारा। इस घटना ने लोगों को भयभीत करके रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed