फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Government will give five-five thousand rupees to 5600 advocates

CoronaVirus: 5600 अधिवक्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये देगी सरकार 

Wed, 22 Apr 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Government will give five-five thousand rupees to 5600 advocates
lawyers - फोटो : अमर उजाला
 जिले के 5600 अधिवक्ताओं के लिए खुशखबरी है। तीन साल पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले वकीलों को अब प्रतिमाह सरकार पांच-पांच हजार रुपये देगी। सूबे में अगर कोई अधिवक्ता कोरोना पीड़ित मिलता है तो उसका इलाज मुफ्त कराया जाएगा।  योगी सरकार के नए फैसले में परीक्षा पास करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते 29 दिन से जिला अदालतों और तहसील में ताला लटक रहा है। इससे वकीलों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की पहल पर योगी सरकार ने अब तीन वर्ष पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले वकीलों को पांच-पांच हजार रुपये सीधे खाते में भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


साथ ही कोरोना पीड़ित वकीलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है। योगी सरकार की इस पहल से जिला कचहरी और तहसीलों में वकालत करने वाले 5600 अधिवक्ताओं को राहत राशि मिलेगी। योगी सरकार ने वकीलों की मदद के लिए पहले ही हाथ बढ़ाया था, मगर यह प्रतिबंध लगा दिया था कि इसके अर्ह वही वकील होंगे, जो परीक्षा को पास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर मंगलवार को हुए निर्णय के मुताबिक परीक्षा पास करने की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी गई है। योगी सरकार के इस फैसले पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को नोटिस निकालकर सभी अधिवक्ताओं से आधारकार्ड, खाता नंबर और बार काउंसिल के  प्रमाणपत्र की छायाप्रति मांगी जाएगी। 

आयकर और वाणिज्य कर अधिवक्ता भी होंगे शामिल 

जिले के वाणिज्य कर विभाग और आयकर विभाग में वकालत करने वाले अधिवक्ता भी इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि इन कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या बेहद कम है। फिलहाल अधिवक्ताओं को शासनादेश जारी होने का इंतजार है। 

पहली बार मिलेगी आर्थिक सहायता 

ऐसा पहली बार होगा जब जिले के अधिवक्ताओं को राहत राशि के रूप में आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके पहले भी जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय देने की घोषणा हुई थी, मगर अब तक किसी भी अधिवक्ता को नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed