फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Controversy over sitting in coaching, students walk away with brick and stone

कोचिंग में बैठने को लेकर विवाद, छात्रों के चले ईंट-पत्थर

Thu, 10 Sep 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Controversy over sitting in coaching, students walk away with brick and stone
परियावां। कोचिंग पढ़ने गए छात्रों में कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन रास्ते में फिर उसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों छात्र गुटों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान एक छात्र और बीचबचाव करने गए युवक का सिर फट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक छात्र को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर घायल छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में बुधवार को क्षेत्र के सैयद यासीनपुर गांव के छात्र पढ़ने के लिए आए थे। इस दौरान झोकवारा गांव के कुछ छात्रों से उनका कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। कोचिंग के दौरान तो मामला शांत हो गया, लेकिन घर जाने के दौरान परियावां स्थित रेलवे क्रासिंग पर फिर से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लड़कों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान बीचबचाव करने गए दुकानदार वसीम अहमद व एक छात्र को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग निकले, लेकिन सिपाहियों ने छात्र राम सिंह पुत्र अशोक यादव निवासी चकपुरवा हिनाहूं को हिरासत में ले लिया। घटना में घायल झोंकवारा निवासी हार्दिक के पिता सुधीर सिंह ने छह छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed