फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Control Panel Poor, Flaming Substation Transformer

कंट्रोल पैनल बदहाल, फुंक रहे उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Control Panel Poor, Flaming Substation Transformer
ट्रांसफार्मर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी में विद्युत उपकेंद्र के बदहाल कंट्रोल पैनल उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बने हैं। वर्षों पुराने पैनल तार टूटने व ट्रिपिंग के दौरान लोड का संतुलन नहीं बना पा रहे है। इससे इसका प्रभाव उपकेंद्र स्थित मुख्य ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है। इससे आए दिन मुख्य ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में चार विद्युत पारेषण खंड हैं। रानीगंज, कुंडा, लालगंज और सदर। इसके तहत 67 विद्युत उपकेंद्र हैं। गर्मी शुरू होने से पहले विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जर्जर तार व फीडर सही करने का कार्य किया, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाने वाले पैनलों पर ध्यान नहीं दिया। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों के पैनल बदहाल हैं। वर्षों पुराने कंट्रोल पैनल लोड का संतुलन नहीं बना पा रहे हैं। इससे आए दिन उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं। संड़वाचंद्रिका ब्लाक के गड़वारा विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर गर्मी के मौसम में दो बार फुंक चुका है। हफ्तेभर से अधिक उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। इसी तरह रानीगंज उपकेंद्र में भी मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब चार दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। स्थानीय बाजार के साथ ही करीब दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप रही। पट्टी क्षेत्र के उपकेंद्रों के पैनल की भी दशा ठीक नहीं है। यहां भी बदहाल पैनलों के चलते आपूर्ति बाधित रहती है। इस बारे में एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही बदहाल पैनल बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed