फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clean india

जागरूक होइए, शौचालय बनवाइए

Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
clean india
pratapgarh
ग्रामीण इलाकों में अब शौचालय बनाने के लिए इस्टीमेट बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राम पंचायतों को अब सीधे लाभार्थियों का शौचालय बनाने का अधिकार होगा। शौचालय निर्माण के लिए अमीरी और गरीबी की भी खाई को समाप्त कर दिया गया है।  जिला पंचायत राज विभाग ने ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। गांव के लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए अब अधिक दिनों तक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, बल्कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में शामिल होते ही धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की धनाराशि भेजने के लिए अलग से खाता खोला गया है। इस खाते में सिर्फ शौचालय निर्माण के लिए ही बजट मिलेगा। ग्राम पंचायतें लाभार्थियों का चयन कर प्रति लाभार्थी 12,000 रुपये का भुगतान कर सकेंगी। इसके पूर्व शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना बनाकर अधिकारियों से स्वीकृत कराना पड़ता था। अधिकारियों की मंजूरी मिलने के  बाद ही शौचालय का निर्माण प्रारंभ किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब ग्रामपंचायतों में शौचालय निर्माण कराना आसान हो गया है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि सभी ग्रामपंचायतों में शौचालय मद में धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed