{"_id":"610d44a38ebc3e6c6e005ce1","slug":"car-rider-woman-dies-due-to-uncontrollable-truck-collision-condition-of-businessman-husband-and-son-critical-pratapgarh-news-ald31271055","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, व्यापारी पति व बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, व्यापारी पति व बेटे की हालत गंभीर
Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
सार
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। हादसे में व्यापारी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। हादसे में व्यापारी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम निवासी संतोष कुमार चौरसिया (36) का कोहड़ौर बाजार में मशीनरी स्टोर है। बृहस्पतिवार की शाम संतोष अपनी बीमार बहन को देखने के लिए पत्नी रेखा (32) व बेटे शिवाय (5) के साथ कार से शहर गए थे। अस्पताल में बहन को देखने के बाद देर रात वह घर लौट रहे थे। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सुंदरपुर के पास जयपुरिया स्कूल के सामने पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
हादसे में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। बाद में संतोष के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पुलिस से किसी ने शिकायत नहीं की। रेखा की दो जुड़वां बेटियां पलक, परी और बेटा शिवाय है।