{"_id":"693c57d5e70eab33e7079a8c","slug":"bus-caught-fire-due-to-short-circuit-driver-and-three-innocent-people-escaped-unhurt-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-153972-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग, चालक व तीन मासूम बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग, चालक व तीन मासूम बाल-बाल बचे
विज्ञापन
स्कूल बस में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख चालक ने बस में मौजूद तीन नौनिहालों को नीचे उतरा और जान बचाने के लिए खुद भी कूद गया। इसके कुछ देर बाद देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रायबरेली के सलोन कोतवाली के मटका स्थित निमिषा कॉन्वेंट स्कूल की बस लालगंज इलाके के छात्रों को स्कूल ले जाती है। वापस आने पर बच्चों को उतार कर लालगंज कोतवाली के भटनी कमल चौराहे पर खड़ी होती है। शुक्रवार को बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए सलोन के कटेहा निवासी चालक अबरार खान ने जैसे ही बस स्टार्ट की। उसमें शॉर्ट सर्किट से धुंआ उठने लगा और आग लग गई।
चालक बस में मौजूद पूरे वाचन लकुरी निवासी कक्षा नौ के छात्र आलोक व कक्षा आठ की छात्रा महक समेत भटनी के कक्षा नौ के छात्र सूर्यप्रताप को नीचे उतार और खुद भी बाहर कूद गया। इस बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जल चुकी थी। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बस में आग लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।