फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider looted jewelery worth five lakh rupees and 22 thousand cash by holding pistol from Saraf

Pratapgarh News: बाइक सवार सराफ से पिस्टल सटाकर पांच लाख रुपए के आभूषण व 22 हजार नकदी लूटा

Sun, 07 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 May 2023 11:52 PM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव में रहने वाले सरयू प्रसाद निषाद की मानिकपुर नगर पंचायत की बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। रविवार की देर शाम करीब नौ बजे सरयू दुकान बंद कर बैग में आभूषण रखकर बाइक से घर जा रहा था।

विज्ञापन
Bike rider looted jewelery worth five lakh rupees and 22 thousand cash by holding pistol from Saraf
बिहार में लूटपाट - फोटो : Social Media

विस्तार

मुन्ना का पुरवा वार्ड के पास रविवार की देर शाम दो बाइकसवार चार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर सराफ से पिस्टल सटाकर पांच लाख रुपए के आभूषण व 22 हजार रुपए नकदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर जांच को पहुंचे कुंडा सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। जांच के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास दुकानों की सीसीटीवी की जांच के बाद बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरु किया था।

विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव में रहने वाले सरयू प्रसाद निषाद की मानिकपुर नगर पंचायत की बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। रविवार की देर शाम करीब नौ बजे सरयू दुकान बंद कर बैग में आभूषण रखकर बाइक से घर जा रहा था। मानिकपुर थाना परिसर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मुन्ना का पुरवा गांव के पास अपाचे व स्पलेंडर बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने सरयू को ओवरटेक कर रोका।

विज्ञापन

 

मारपीट कर आरोपियों ने सरयू की बैग व बाइक की चाबी छीन ली। जाते समय बदमाश पीड़ित के बाइक की चाबी सड़क पर फेंककर तेजी से भाग निकले। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। मामले की जानकारी पर कुंडा सीओ अजीत कुमार सिंह थाने पर पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब पांच लाख रुपए के आभूषण व 22 हजार रुपए नकदी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ मानिकपुर एसओ मनीष कुमार पांडेय के साथ पीड़ित को लेकर घटना स्थल तक गए। जांच में जुटी पुलिस ने आसपास की दुकान के सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया। घटना के विषय में मानिकपुर एसओ ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed