{"_id":"6456412a9c6eb34ce60f7176","slug":"betting-on-victory-and-defeat-in-the-election-pratapgarh-news-c-3-1-122972-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चुनाव को लेकर जीत हार का लगा सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चुनाव को लेकर जीत हार का लगा सट्टा
Sat, 06 May 2023 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 May 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
तमाम प्रत्याशियों ने चुनाव में खुलकर जितना पैसा खर्च किया था, उससे कहीं अधिक सट्टा बाजार में प्रत्याशियों पर लग गया है। जनपद की पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए करोड़ों रुपयों पर दांव खेला गया है। सटोरियों ने सियासी दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी पैसे लगाए हैं।
नगर पालिका से अधिक नगर पंचायतों का मतदान प्रतिशत रहा है। इसलिए सटोरियों ने नगर पालिका को छोड़कर छह नगर पंचायतों के चेयरमैन पदों पर दांव लगाया है। नवसृजित नगर पंचायत गड़वारा जिले की हॉट सीट बनी है। यहां भाजपा व सपा प्रत्याशी के बजाय निर्दल प्रत्याशी व बसपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला मानते हुए सबसे अधिक सट्टा लगा है। इसका एक प्रमुख कारण मुस्लिम मतों का विभाजन है।
इसके अलावा कटरामेदनीगंज, सिटी प्रतापगढ़, पट्टी, मानिकपुर की सीट पर इसलिए बाजार में हार जीत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां सट्टे के चक्कर में पता नहीं कितने परिवार बर्बाद हो चुके हैं। फिर भी नए शौकीनों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि सट्टे के बारे में जानकारी नहीं है। इसके लिए सार्विलांस व स्वाट टीम को अलर्ट किया गया है। ऐसे लोगों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।