फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An elderly man riding a bicycle died after being hit by an unknown dumper

Pratapgarh News: अज्ञात डंपर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
An elderly man riding a bicycle died after being hit by an unknown dumper
अज्ञात डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर चारपुरा निवासी 65 वर्षीय गिरधारी सरोज शुक्रवार की सुबह साइकिल से किसी काम से निकाला था। लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा गांव के समीप अज्ञात डंपर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवार के लोग आननफानन में उसे लेकर लालगंज ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देख उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed