फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ADGC dies from Corona, 79 including police station

कोरोना संक्रमित एडीजीसी की मौत, थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिस कर्मी समेत 79 लोग संक्रमित

Thu, 10 Sep 2020 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
ADGC dies from Corona, 79 including police station
प्रतापगढ़। जिले में बेकाबू होते जा रहे कोरोना ने एक और जान ले ली। प्रयागराज में इलाज के दौरान कोरोना से संक्रमित एडीजीसी ने दम तोड़ दिया। उधर, बुधवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में 79 और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए। इसमें थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुंडा इलाके में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2459 पहुंच गई है। कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मानधाता के टिकरी के रहने वाले अधिवक्ता मनोज को एडीजीसी बनाया गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानधाता खंड के सह संचालक थे।
चार दिन पहले अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, बुधवार को 79 और लोग संक्रमित मिले। हथिगवां थाने में हुई जांच में एसओ हथिगवां, तीन एसआई व छह सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुंडा कोतवाली में हुई जांच में एक एसआई समेत चार सिपाही संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुंडा की वैष्णो कालोनी में तीन, ग्रामीण बैंक में एक, ग्रामीण बैंक हथिगवां में दो, नगर पंचायत में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रानीगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में बुधवार को एंटीजन टेस्ट के दौरान गौरा अस्पताल के एक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। जिस वजह से अस्पताल में ओपीडी सेवा दिन में ठप रहेगी। संडवाचंद्रिका सीएचसी में लैब टेक्नीशियन संक्रमित मिला है। लालगंज में सात लोग संक्रमित हो गए। सीओ सदर कार्यालय के पांच कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इससे अन्य कर्मचारी डरे हुए हैं। वहीं रानीगंज और जगेशरगंज में भी एक-एक लोग पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed