फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accountant, Kanungo suspended in case of suicide of disabled girl

Pratapgarh News: दिव्यांग युवती की आत्महत्या के मामले में लेखपाल, कानूनगो निलंबित

Mon, 27 Nov 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Accountant, Kanungo suspended in case of suicide of disabled girl
चिलबिला में दिव्यांग युवती कंचन जायसवाल की खुदकुशी के मामले में कानूनगो दुर्गा प्रसाद शुक्ल और लेखपाल देवेश ओझा को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिता ने जो वसीयत लिखी थी, उसमें बेटी कंचन का नाम शामिल था, जबकि पुत्र सचिन का नाम नहीं था। दस्तावेज में कंचन का नाम गायब कर सचिन का नाम शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन




पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते ही रविवार को कंचन जायसवाल ने जान दे दी थी। दुकान पर अवैध कब्जा कराने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अफसरों ने राजस्व दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि मक्खनलाल ने मार्च 2022 में जो वसीयत लिखी थी, उसमें पांच बेटों और दिव्यांग बेटी कंचन का नाम शामिल था। एक बेटे सचिन को बेदखल किया था।
विज्ञापन


फरवरी 2023 में मख्खनलाल की मौत हो गई। छह अक्तूबर 2023 को लेखपाल देवेश ओझा ने खतौनी में वरासत दर्ज करते हुए बेदखल किए गए सचिन का नाम शामिल कर दिव्यांग कंचन का नाम गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया प्रकरण में गंभीरता बरती जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed