{"_id":"29068cbf3e18c03f0852fb0494cb32ea","slug":"aadhar-card-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटीएल में दिलचस्पी नहीं ले रहे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटीएल में दिलचस्पी नहीं ले रहे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के फार्म फीडिंग के लिए बैंक कर्मचारियों ने गैस एजेंसियों पर कैंप लगाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। भारत सरकार ने पत्र जारी कर एक जनवरी से 15 जनवरी के मध्य एजेंसियों पर कैंप लगाने का आदेश दिया था। गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे खाते में भेजने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना प्रारंभ हो गई है। जिले के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एजेंसियों पर अभी तक 49 प्रतिशत और बैंकों में मात्र 35 प्रतिशत ग्राहकों के आधार नंबर और खाता नंबर की फीडिंग हुई है।
बैंक कर्मियों के दिलचस्पी नहीं लेने से जिले के 14 उपभोक्ताओं के फार्मों की फीडिंग नहीं हो सकी है। एजेंसी और बैंक के बीच फीडिंग का फासला मिटाने के लिए भारत सरकार ने बैंक अफसरों को पत्र जारी कर एक से 15 जनवरी तक स्थानीय गैस एजेंसियों पर शिविर लगाकर फीडिंग करने का निर्देश दिया था। गुरुवार को बैंक अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी बताकर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। एलडीएम उमानाथ द्विवेदी ने बताया कि बैंकों में कर्मचारियों की भारी कमी है। इससे एजेंसी पर शिविर लगाकर फार्म फीडिंग कराना संभव नहीं है। एजेंसी संचालक फार्म भरकर शाखा में पहुंचाने पर उन्हें फीड कर दिया जाएगा। इधर 31 मार्च तक ग्रेस पीडियड और एक अप्रैल से 30 जून तक पार्किंग पीरियड होने पर ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।