फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सीएमएस की शरण में पुलिस

अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सीएमएस की शरण में पुलिस

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पान विक्रेता को गोली मारने वाले के आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस अब तक नाकाम है। कोतवाली पुलिस अब सीएमएस को पत्र भेज रही है ताकि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी संभव हो सके।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोड़ पर तूफानी ने पान की गुमटी खोल रखी है। दो माह पहले उसे जिला अस्पताल के कर्मचारी तनु लाला और सचिन ने मामूली विवाद में गोली मार दी। गोली लगने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के दो माह बाद भी जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। अस्पताल से लेकर आवास पर कई बार दबिश के बावजूद अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस को कभी समझौते की तो कभी कोर्ट से जमानत लेने के लिए अर्जी देने की सूचना मिलती थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होते देख अफसरों ने भी विवेचक नामवर सिंह को फटकार लगाई। इस मामले में चौकी प्रभारी सिविल लाइन नामवर सिंह ने अब जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसी त्रिपाठी को पत्र भेजकर कर्मचारियों का ब्यौरा तलब किया है। हालांकि वह अस्पताल में मेडिकल अवकाश लेकर पहले से ही गायब हैं। चौकी प्रभारी ने बताया सीएमएस को पत्र भेजकर मदद मांगी गई है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed