{"_id":"10-22508","slug":"Pratapgarh-22508-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी पर निगरानी को सक्रिय होंगी ग्राम समितियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी पर निगरानी को सक्रिय होंगी ग्राम समितियां
Pratapgarh
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गुरुजी की मनमानी पर विराम लगाने के लिए अब पंचायत समितियों को एलर्ट किया जाएगा। बच्चों को अधिकाधिक संख्या में नामांकित कराने और योजनाओं का क्रियान्वयन में सहयोग का मंत्र भी पंचायत समितियों को दिया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रधान, बीडीसी और गांव के सदस्य शामिल होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कू लों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्राइमरी स्कूलों में दोपहर का भोजन, ड्रेस, छात्रवृत्ति और नि:शुल्क पुस्तक वितरित करने के बाद भी बच्चे स्कूल आने से कतरा रहे हैं। इस बात से विभागीय अधिकारी बेहद चिंतित हैं। विभागीय अधिकारियों ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। विभाग ने अब पंचायत प्रतिनिधियों को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ग्राम पंचायत और शहर के वार्डों के सदस्य ही विद्यालयों की दशा सुधार कर सकते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्राम पंचायत के प्रधान, बीडीसी सदस्य और पंचायत के दो सदस्यों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केंद्र पर होगा। शहर में वार्डों के चार सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शासन ने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए 33,67,200 रुपये विभाग को मुहैया कराया है। जिला समन्वयक अशोक प्रताप सिंह ने अगले माह पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने की बात कही है।