{"_id":"c307606ead0c9a7434d55a731a50b0b5","slug":"pm-unable-to-take-tough-decisions-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कमजोर प्रधानमंत्री का खामियाजा भुगत रहा देश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कमजोर प्रधानमंत्री का खामियाजा भुगत रहा देश'
अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के कमजोर होने का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। केंद्र की गलत नीतियों के चलते 10 सालों के अंदर पांच लाख लोग भूख से मर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि चीन हमारे बाद 1949 में आजाद हुआ लेकिन आज हमसे हर क्षेत्र में आगे निकल चुका है। हमें आज पाकिस्तान से ज्यादा खतरा चीन से है। उन्होंने ये बातें आईटीआई मैदान में मंगलवार को देश बचाओ, देश बनाओ रैली में कहीं।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने कहा, 'केंद्र की यूपीए सरकार ने देश को भ्रष्टाचार, घोटाले के सिवाय कुछ नहीं दिया। विकास की दर घटकर 4.5 फीसदी पहुंच गई है। जब मैं रक्षामंत्री था तो विकास दर आठ फीसदी से ऊपर थी।'
विज्ञापन
सारी समस्याओं का उपाय सपा के पास
उन्होंने कहा कि देश के 120 बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति अलग करके विकास दर तय की जानी चाहिए। इन सारी समस्याओं से निपटने का उपाय समाजवादी पार्टी के पास है। यूपी में भूमि सेना का गठन कर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर और टेढ़ी नदियों को सीधा करके कृषि योग्य भूमि बढ़ाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की नीतियों से देश बर्बाद हो रहा है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कि टीवी पर दिखाई देने वाले दोनों नेताओं के साथ देश का किसान और गरीब नहीं है।
'मुसलमानों से तुरंत माफी मांगें राहुल'
नगर विकास मंत्री आजम खां ने भी राहुल गांधी के साथ मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें पिल्ला कहा गया लेकिन मुझे बुरा नहीं लगा पर जनता नफरत का पैगाम देने वालों को दिल्ली की गद्दी किसी भी कीमत पर नहीं सौंपेगी।
आजम ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना के बाद राहुल ने कहा था कि यहां के कुछ युवक आईएसआई के संपर्क में हैं। इस गलतबयानी के लिए वह मुसलमानों से तुरंत माफी मांगें।