फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth murdered by slitting his throat in a moving vehicle in Naugwa Pilibhit

हत्या की सनसनीखेज वारदात: साए की तरह गाड़ी में साथ बैठकर आया कातिल, मंजिल पर पहुंचने से पहले खेला खूनी खेल

Tue, 27 Sep 2022 06:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Sep 2022 06:23 PM IST
सार

हत्यारोपी बरेली से सवार हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in a moving vehicle in Naugwa Pilibhit
इसी गाड़ी में सवार था मृतक इब्राहिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिला निवासी इब्राहिम मिकरानी की पीलीभीत के नौगवा ओवरब्रिज के नीचे चलती गाड़ी में गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी बरेली से सवार हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जहानाबाद कस्बा निवासी दीनदयाल बरेली-पीलीभीत रोड पर ईको चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बरेली के सेटेलाइट चौराहे से पांच सवारियां बैठाकर पीलीभीत आ रहा था। बरेली में ही सौ फुटा रोड के पास से एक अन्य युवक पीलीभीत जाने के लिए सवार हुआ, जबकि हल्द्वानी का रहने वाला इब्राहिम मिकरानी नवाबगंज से पीलीभीत आने के लिए गाड़ी में बैठा। दोपहर करीब ढाई बजे गाड़ी पीलीभीत पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नौगवा चौराहे पर चालक ने सवारियां उतार दीं। गाड़ी में इब्राहिम व एक अन्य युवक बैठे रह गए। दोनों ने बताया कि उन्हें आगे उतरना है। गाड़ी जब मंडी समिति गेस्ट हाउस की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इब्राहिम पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से इब्राहिम की गर्दन काट दी। एकाएक गाड़ी में हुई वारदात को देख चालक ने गाड़ी रोक दी। इब्राहिम गाड़ी से उतरकर भागने लगा। उसके पीछे हमलावर हाथ में चाकू लेकर भागा। भीड़ देख हमलावर भाग गया, जबकि इब्राहिम कुछ दूर जाकर गिर पड़ा।  लोगों ने गमछा इब्राहिम की गर्दन पर बांधकर आनन-फानन में उसी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। चालक दीनदयाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि मृतक व हमलावर में से किसी को नहीं जानता। इधर पुलिस को जेब से आधार कार्ड मिलने पर इब्राहिम के बारे में जानकारी हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed