{"_id":"69498bb44c07ee719606ee75","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150319-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित से बच्चों में बढ़ती है तार्किक क्षमता : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित से बच्चों में बढ़ती है तार्किक क्षमता : गोयल
Mon, 22 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेले का निरीक्षण करते प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने कहा कि गणित से बच्चों में तार्किक क्षमता बढ़ती है।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भद्रपाल गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र और उप प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर किया। मेले में गणित प्रदर्शनी, चार्ट प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक शक्ति बढ़ाने के साथ ही गणित के प्रति रुचि और संस्कृति के प्रति बढ़ावा देती हैं। मुख्य अतिथि ने सभी मॉडलों का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से प्रश्न किए, जिनका सभी ने सही उत्तर दिया। उन्होंने बीच-बीच में छात्रों को जानकारी देते हुए नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 130 मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का संयोजन वरिष्ठ आचार्य भगत सिंह और संचालन राकेश सिंह ने किया। संवाद