फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2015 10:41 PM IST
जहॉनाबाद (पीलीभीत)।
जहॉनाबाद (पीलीभीत)। Updated Fri, 02 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
गांव आसपुर निवासी 40 वर्षीय श्यामाचरन की जिला अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने तीन लोगों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव आसपुर निवासी मोरपाल ने बताया कि उसके पिता ने अमरिया स्थित स्टेट बैंक शाखा से तीन लाख रुपये का लोन कराया था। खाते में 75 हजार रुपये पड़े थे। बाकी रकम पिता ने निकाल ली थी। मोरपाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे थाना अमरिया के गांव भौनी निवासी एक व्यक्ति ने पिता के मोबाइल पर फोन किया और उन्हें बुलाया था। इस पर पिता अमरिया गए थे।
विज्ञापन

दोपहर में उसके मोबाइल पर पिता को फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता की तबियत खराब हो गई है और वह जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता मृत अवस्था में मिले। मोरपाल का आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने दो अन्य लोगों की मदद से उसके पिता से कागजातों पर हस्ताक्षर कराए हैं। उसने आरोपियों पर पिता को जहर देकर मार डालने की आशंका जताते हुए जहॉनाबाद पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed