Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cycle rally held under the Fit India campaign

Pilibhit News: फिट इंडिया अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Mon, 30 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 30 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally held under the Fit India campaign
रैली को हरी झंडी दिखाती मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को मेरा युवा भारत (माय भारत), पीलीभीत की ओर से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रैली को मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

साइकिल रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा होते हुए वापस गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने नियमित साइकिल चलाने और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं राज्य प्रशिक्षक एके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। साथ ही स्वस्थ भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed