{"_id":"6b0c7b7b5fae0022570f4b2d","slug":"a-constable-was-beaten-up-200-meters-from-the-police-outpost-pilibhit-news-c-4-bly1009-1016887-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चौकी से 200 मीटर दूर सिपाही को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मंत्री का नाम लेकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चौकी से 200 मीटर दूर सिपाही को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मंत्री का नाम लेकर धमकाया
Mon, 30 Nov 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ चौराहे पर पुलिसकर्मी से भिड़ी महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर रविवार को कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक महिला समेत तीन लोगों ने जमकर हंगामा किया। अजीजगंज पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर निजी बस चालक से हुए विवाद के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर ही हमलावर हो गए। पहले अजीजगंज चौकी के सिपाही के साथ मारपीट की। उसने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद चौराहे पर व्यवस्था संभाल रहे यातायात विभाग के उपनिरीक्षक के साथ भी मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव ददरौल निवासी एक युवक और एक महिला हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद बरेली मोड़ चौराहे से होते हुए अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां खड़ी एक निजी बस के चालक से उनकी कहासुनी होने लगी। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि चौराहे पर हंगामा होने लगा।
हंगामे की सूचना मिलते ही अजीजगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रोहित सांगवान और सिपाही अभय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराकर बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी बात से भड़के युवक और महिला ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मंत्री का नाम लेकर पुलिस चौकी सस्पेंड कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस बीच उनका एक अन्य साथी भी वहां आ पहुंचा। तीनों ने मिलकर सिपाही रोहित सांगवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों के तेवर देख सिपाही ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद यातायात विभाग के दरोगा जावेद पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। तीनों ने मिलकर उनकी भी पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी।
इस बीच एक सिपाही वहां मूकदर्शक बना रहा। उसने बीच-बचाव की कोशिश तक नहीं की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप राय पहुंच गए। पुलिस बल को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस महिला समेत तीनों आरोपियों को पकड़कर अजीजगंज चौकी ले गई। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
-
बरेली मोड़ चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना और वर्दी फाड़ना गंभीर प्रकरण है। महिला समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ सिटी