फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yogi ji is not affected by your decree here

योगी जी यहां आपके फरमान का असर नहीं

Thu, 31 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Yogi ji is not affected by your decree here
अा‌‌फ‌िस - फोटो : अमर उजाला
नौ बजे दफ्तरों में नहीं बैठ रहे अफसर       
विज्ञापन

बरेली से अप डाउन करते हैं जिलास्तरीय अधिकारी 


योगी राज में सभी अधिकारियों को प्रात: नौ बजे से कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई के आदेश किए गए है लेकिन जिले के अधिकांश अधिकारियों पर इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। अधिकांश अधिकारी नौ बजे के बाद दफ्तर पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ तो बरेली से अपडाउन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने विकास भवन पहुंचकर कार्यालयों की हकीकत परखी। इसमें सुबह 9.40 बजे तक कई अधिकारी नदारत मिले,  हालांकि सीडीओ ठीक नौ बजे अपने कार्यालय में उपस्थित थे। 
अमर उजाला टीम सुबह 8.40 बजे जब विकास भवन पहुंची तो अधिकांश कार्यालयों में साफ सफाई हो चुकी थी। जबकि कुछ में सफाई चल रही थी। इस दौरान सबसे पहले 9.55 बजे जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू पहुंचे, इसके बाद डास्प के जिला समन्वयक और उसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी पहुंचे। तीनों अधिकारियों के कार्यालय बंद थे, जिसके चलते उन्हें दूसरे कक्ष में बैठकर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ठीक 9.01 मिनट पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह विकास भवन में दाखिल हुए। सीडीओ के बाद टीम ने विभिन्न कार्यालयों में जाकर स्थिति देखी। कई अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिलीं। हालांकि कुछ अधिकारी कुछ वलंब से पहुंचे लेकिन कुछ तो 9.50 तक भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


टाइम लाइन (आगमन) 
क्रम    समय        अधिकारी 
1. 8.55    जिला कृषि अधिकारी 
2. 8.57    परियोजना समन्वयक डास्प     
3. 8.59    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 
4. 9.00    जिला समाज कल्याण अधिकारी 
5. 9.01    मुख्य विकास अधिकारी 
6. 9.18    डीपीआरओ 
7. 9.25    परियोजना अधिकारी डूडा 
8. 9.30    जिला युवा कल्याण अधिकारी 
9. 9.34    एआर कोआपरेटिव 
10. 9.40    जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी 

डबल चार्ज से दिक्कत 
विकास भवन में सुबह नौ बजे डीसी मनरेगा की कुर्सी खाली मिली। जानकारी करने पर वह मरौरी ब्लाक में उपस्थित पाए गए। दरअसल उनके पास डीसी मनरेगा के साथ मरौरी ब्लाक के बीडीओ का भी चार्ज है। ऐसे में वह एक समय में एक ही कार्यालय में जनसमस्याएं सुन पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9.50 तक खाली रही इनकी कुर्सियां 
जिला प्रोबेशन अधिकारी, नेडा अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, समाज कल्याण (विकास) 

यह बताए गए आउट ऑफ स्टेशन 
परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पछिड़ा/विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी 

विकास भवन के सभी अधिकारियों को एक दिन पूर्व ही पत्र जारी कर समय से बैठने के निर्देश दिए गए हैं। समय से न बैठने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed