फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worship of Veena Vadini in schools, kites flown in large numbers

Pilibhit News: विद्यालयों में वीणावादिनी की अराधना, खूब उड़ी पतंग

Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Worship of Veena Vadini in schools, kites flown in large numbers
शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
पीलीभीत। वसंत पंचमी पर रविवार को जिले भर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और हवन हुआ। पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे बच्चे, शिक्षक और अभिभावकों ने विधि-विधान से मां वीणावादिनी की आराधना की। मंदिरों में भी पूजन कार्यक्रम हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पतंगबाजी भी खूब हुई। स्कूल-कॉलेजों के मैदान, पार्कों और घरों की छत पर लोग पतंगबाजी के दांव-पेच में उलझे दिखे।
विज्ञापन

शहर के लार्ड कृष्णा स्कूल में हवन-पूजन कर मां सरस्वती की आराधना की गई। ज्ञान स्कूल और फ्यूचर स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। चौधरी निहाल सिंह पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज ऐमी में भी वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। कॉलेज अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन

शहर के छतरी चौराहे पर तहरी वितरित की गई। स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन हुआ। गैस चौराहा और अन्य स्थानों पर भी तहरी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सुबह से दोपहर बाद तक पतंगबाजी अशोक कॉलोनी के पार्क में सुबह से ही बच्चे पतंग लेकर पहुंच गए। दोपहर बाद तक एक-दूसरे की पतंग काटने के लिए दांव-पेच करते दिखे। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भी कई बच्चे और युवा पतंग की डोर थामे नजर आए। घरों की छतों से भी वो काटा का शोर सुनाई देता रहा। पतंगबाजी में महिलाएं और युवतियां भी पीछे नहीं रहीं।

--

पीले वस्त्र पहन वसंत का स्वागत
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर, पीत वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा की। सुबह से ही पतंगबाजी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बाजार में पीले रंग की मिठाई भी जमकर बिकी। अमृता खास, टिकरी, जोगीठेर, परसिया, जसौली, दिवाली, खनंका, बौनी आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
--
गायत्री शक्तिपीठ में हुआ गायत्री यज्ञ

फोटो: 14

बीसलपुर। मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ में रविवार को वसंत पंचमी पर गायत्री यज्ञ हुआ। यज्ञ शक्तिपीठ के परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से कराया।

श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां दी। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इसके बाद खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सत्यपाल यादव, प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामपाल गंगवार, मनोज त्रिपाठी, सुरेंद्र अग्रवाल और निशा कुमारी आदि मौजूद रहीं। वहीं, आर्य समाज भवन में हुए देव यज्ञ में आर्य समाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार, राकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, उग्रसेन, विजय कुमार, ओमप्रकाश गंगवार, डॉ. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

--

खूब हुई पतंग व मांझे की बिक्री बिलसंडा। वसंत पंचमी पर बच्चों और बड़ों ने जमकर पतंगबाजी की। डिस्को चौराहा, मुख्य बाजार स्थित पतंग की दुकानों पर पतंग और मांझा खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। आरएसएस गांधी शाखा के कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूल के बच्चों को पतंग, टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट वितरित किए। यहां आचार्य राम रतन, आशीष सक्सेना, अशोक शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed