फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Workers digging mud for brick kiln died by pushing the mound

ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोद रहे मजदूर टीला धसकने की मौत

Fri, 08 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Workers digging mud for brick kiln died by pushing the mound
बीसलपुर के गांव कुसुमा में गमगीन मुद्रा में बैठे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव नौआनगला में गुरुवार को सुबह ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोद रहे मजदूर की मिट्टी का टीला धंसने मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसुमा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उनके पिता 47 वर्षीय गोधनलाल मौर्य पड़ोसी गांव नौआनगला के एक ईंट भट्टे पर काफी समय से मजदूरी करते थे। वह भट्टे पर रोजाना सुबह जाते थे और दिन भर काम करने के बाद शाम को घर आ जाते थे। इसी क्रम में गोधनलाल गुरुवार को सुबह ईंट भे पर काम करने गए थे। वह सुबह लगभग 10 बजे टीले के नीचे मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक टीला धंस गया। टीले में इतनी ज्यादा मिट्टी थी कि वह संभल भी नहीं पाए और पूरी तरह दब गए। भट्ठे के अन्य मजदूरों ने निकाला। तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। जरा देर में यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मजदूरों ने उसी समय उनके घर वालों और दियोरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस आ गई। दियोरिया कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र अरुण, सीताराम, गुड्डू और पुत्री आरती का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed