फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worker died due to falling tree branch

Pilibhit News: पेड़ की डाल टूटकर गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 13 Aug 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to falling tree branch
पूरनपुर। पेड़ के नीचे बैठे गांव दिलावरपुर निवासी बाबूराम (55) की पेड़ की डाल टूटकर ऊपर गिरने से मौत हो गई। घुंघचाई पुलिस ने बाबूराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन

गांव दिलावरपुर निवासी बाबूराम मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि पिता बाबूराम शनिवार को मजदूरी पर धान की निराई करने थे। काम खत्म होने पर वह पेड़ के नीचे बैठकर सुस्ताने लगे, तभी पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। एसओ घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि बाबूराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर के मुखिया की मौत से बाबूराम के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed