फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wood laden tractor trolley collides with Bolero, one dead

लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो में भिड़ंत, एक की मौत

Mon, 04 Apr 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wood laden tractor trolley collides with Bolero, one dead
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर/पीलीभीत। माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग पर जरा बुजुर्ग के निकट रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की भिड़त में कार सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार सात वर्षीय मासूम और दो महिलाएं घायल हुईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मढ़ईया लालपुर निवासी निखिल मल्ली का 19 वर्षीय पुत्र राकेश मल्ली अपनी मां सुमित्रा मल्ली व रिश्तेदार 49 वर्षीय रेनू घरमी पत्नी सुकैम धरमी, 26 वर्षीय लीला राय पत्नी देवव्रत राय, सात वर्षीय आकाश राय पुत्र देवव्रत राय, शांति मल्ली, गीता मल्ली के साथ रविवार को चंदिया हजारा स्थित अपनी बहन अंजना के यहां गया था। राकेश की बहन अंजना के पुत्र का होने का कार्यक्रम हुआ था। सभी लोग सुबह गांव से ही बोलेरो कार को किराये पर लेकर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग से घर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जराबुजुर्ग गांव के निकट पहुंचते ही माधोटांडा की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार राकेश मल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार में सवार सात वर्षीय आकाश, रेनू धरमी और लीलाराय घायल हो गए। आकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। कार में पीछे बैठे अन्य लोग घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। सूचना के बाद थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि राकेश मल्ली की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed